10वीं पास के लिए बढ़िया नौकरी, 56 हजार तक सैलरी… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। गृह मंत्रालय ने MTS यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ के 362 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन है जो 10वीं पास हैं और केंद्र सरकार की नौकरी से करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस भरने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर 2025 तय है। उम्मीदवारों को आखिरी समय पर वेबसाइट लोड की समस्या से बचने के लिए जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है। 18 से 25 साल(आरक्षण के अनुसार उम्र में छूट) तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल–1 (₹18,000 – ₹56,900) के अनुसार सैलरी मिलेगी। इसके साथ DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल होंगे।

ऐसे करें आवेदन?

ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जायें, IB MTS Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें, नया रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरकर फोटो व डॉक्यूमेंट अपलोड करें, ऑनलाइन फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें, भविष्य के लिए प्रिंट आउट संभालकर रखें

MTS का काम क्या होता है?

MTS ऑफिस का सपोर्ट स्टाफ होता है, जो फाइलों की आवाजाही, दस्तावेजों की देखभाल, रिकॉर्ड मेंटेनेंस, डाक/मैसेज पहुंचाने, ऑफिस की साफ–सफाई और छोटे मगर जरूरी प्रशासनिक काम संभालता है।

कौन-कौन से पद शामिल होते हैं?

ऑफिस अटेंडेंट, चपरासी, दफ्तरी, रिकॉर्ड कीपर, सफाई कर्मचारी, माली, ड्राइवर हेल्पर, वॉचमैन जैसे पद MTS कैटेगरी में आते हैं। MTS भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और बेसिक इंग्लिश के प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा का स्तर आसान से मध्यम होता है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड की बेटियों का जापान में जलवा…

Ranchi : जापान के काकामीगहारा में आयोजित अंडर-18 महिला...

JSCA विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का शानदार आगाज…

Ranchi : झारखंड में महिला क्रिकेट को नई उड़ान...

रांची में ह’त्या, मचा तहलका…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में...

रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग, एक साथ चली इतनी जा’न…

Delhi : राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी...

सिवान में मॉब लिंचिंग कांड का खुलासा, दारोगा सस्पेंड…

Bihar : एक मोबाइल की तलाश में उठे शक...