spot_img

अयोध्या में फिर रचा जायेगा स्वर्णिम अध्याय… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। खबर है कि 25 नवंबर 2025 को PM नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर के स्वर्ण शिखर पर 21 फीट ऊंचा “राम ध्वज” फहरा सकते हैं। यह क्षण न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि यह दुनिया को यह संदेश भी देगा कि रामलला अब अपने भव्य महल में विराजमान हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि यह आयोजन राम विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर होगा। इस दिन काशी और अयोध्या के वैदिक आचार्य मिलकर 21 से 25 नवंबर तक चलने वाले विशेष अनुष्ठान में भाग लेंगे। ध्वज का डिजाइन, रंग और प्रतीक चिन्ह तय करने की ज़िम्मेदारी चंपत राय को दी गई है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के उस सपने को साकार करने का प्रतीक होगा जब “राम मंदिर भारत ही नहीं, विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बने।” गौरतलब है कि मोदी ने ही 5 अगस्त 2020 को मंदिर का भूमि पूजन किया था और 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी। अब वे मंदिर के पूर्ण निर्माण के साक्षी बनेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...