ओरमांझी (रांची) : राजधानी रांची के कांके स्थित एग्रीकल्चर मैदान में खेले जा रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को सदान क्लब चांडिल और असजद स्पॉर्टिंग बड़गाई के बीच खेला गया। फाइनल मैच काफी रोमांचक भरा रहा। दोनों टीमें एक-दूसरे पर लगातार अटैक करते रहे। मैच का आखिरी फैसला ट्राइ ब्रेकर से हुआ। चांडिल की टीम 4-3 गोल से विजेता बनी। 10 हजार से अधिक दर्शक फाइनल मैच के गवाह बने।
इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP
फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, कांके के जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा, हाजी अख़्तर, अशफाक खान व अन्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मार कर किया गया।

इसे भी पढ़ें : पत्नी संग रंगरेलियां मनाने पर प्रेमी को टोका तो चाकू घोंपकर मार डाला
उपविजेता टीम के खिलाड़ी निखिल बाखला को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच व चांडिल टीम के गोलकीपर तरुण कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वहीं आयोजन समिति यूथ क्लब की ओर से विजेता टीम को 1.5 लाख व कप और उप विजेता टीम को 1 लाख एक हजार रुपए व कप देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य मुजबिल रहमान, टूर्नामेंट के संरक्षक रंजीत टोप्पो, संस्थापक अनिल टाईगर, अध्यक्ष अंजय बैठा, सचिव हनीफ अंसारी, संयोजक अजीजुल अंसारी, सज्जाद अंसारी, सोहराई उरांव, जमील अख्तर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : बाप रे… एटीएम चोर गिरोह के सरगना ने बार गर्ल पर उड़ाए 3 करोड़














