Kohramlive : सोने-चांदी की चमक पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच सोना करीब ₹8,000 और चांदी ₹31,800 तक टूट गई है। MCX पर सोना 5.76% गिरकर ₹1,34,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 12% लुढ़ककर ₹2.33 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। यह बीते 10 सालों की सबसे तेज इंट्राडे गिरावट मानी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव साफ दिखा, जहां स्पॉट गोल्ड करीब 4% फिसला और चांदी भारी गिरावट के बाद किसी तरह 80 डॉलर प्रति औंस के ऊपर टिक पाई। जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी फेड चेयर को लेकर बदली सियासी हवाओं और डॉलर की मजबूती ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा दिया। हालांकि गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में दाम अब भी ऊंचे हैं—मुंबई, दिल्ली से लेकर चेन्नई-हैदराबाद तक सोना ₹1.47 से ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी ₹2.65–2.66 लाख प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है।












