खुशनसीबी का गुल खिला कोकर में
Ranchi (Sanjay Kapardar / Nandani Singh) : खुशनसीबी का गुल खिला है कोकर के जानकी निवास में। यूं तो पढ़ाने-लिखाने और ज्ञान की ज्योत जलाने वाले कोचिंग इंस्टिट्यूट गली-गली में है। सबकी अपनी-अपनी कोर्स कम्प्लीट कराने की अलग-अलग कीमत। सहसा आपको यकीन नहीं होगा पर यह सच है, केवल 1 रुपए खर्च कर गरीब के बच्चे क्लास 6 से लेकर मेडिकल, इंजीनियरिंग, रेलवे, बैंकिंग, JPSC, SSC, वगैरह-वगैरह की तालिम हासिल कर सकते हैं। बस जरूरत है ARYAN CLASSES में जगह पा लेने की। यहां तो खुद ब खुद छात्र-छात्राएं खींचते चले आ रहे हैं। अगर यहां पढ़ाई-लिखाई कर रहे स्टूडेंट्स की मानें तो उनका सिर्फ एक टूक जबाव था… यहां की हाजिरी सबसे बढ़िया और सबसे बेजोर। दूर-दूर से आए यहां के टीचर के पढ़ाने-लिखाने का तौर तरीका और अंदाज ही बिल्कुल अलग। ज्यादातर टीचर यहां कोटा से बुलाए गए हैं।
यहां के डायरेक्टर रंजन पासवान और प्रभात सिंह का दावा है कि झारखंड में यह इकलौता कोचिंग इंस्टिट्यूट होगा जहां एक बार में 2500 छात्र-छात्राओं को बैठने और पढ़ने-लिखने की सुविधा दी गई है। वहीं यहां के स्टूडेंटस के लिए बहुत जल्द खाने-पीने और रहने का भी इंतेजाम कर दिया जाएगा। कंप्युटर के बिना आधुनिक शिक्षा अधूरी है। इस वजह से एक बड़े हॉलनुमा कमरे में कंप्युटर क्लाससेस की पढ़ाई होगी। इसमें शुरुआत में DCA, DTP, TALLY, ADCA, PHOTOSHOP, TALLY PRIME, JAVA, C++ और TYPING की ट्रेनिंग दी जाएगी। डायरेक्टर रंजन पासवान का कहना है कि उनकी कोशिश यह है कि करोड़पति, लखपति के बच्चों के साथ बीपीएल के बच्चे भी तालिम हासिल कर सके। इनके साथ अगल बगल में बैठ सके। यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बच्चों को शैक्षणिक के अलावा बौद्धिक और व्यावहारिक शिक्षा दी जाएगी। रंजन का दावा है कि सबसे कम फीस में सबसे बेहतर शिक्षा देने की उनकी कोशिश होगी। ARYAN CLASSES में अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा। सरकारी मान्यता प्राप्त Aryan classes का आज विस्तार करते हुए इसका फीता काटा गया। यह संस्थान कोकर में माहेश्वरी होटल के बगल में खुला है।
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव में न हो कोई गड़बड़ी, देखिये क्या कर रहे SP…
इसे भी पढ़ें :टीचर बाप की घिनौनी हरकत का बेटी ने बनाया वीडियो, सबूत लेकर पहुंची, देखें…
इसे भी पढ़ें :डॉ समीर को धमकाने वालों का धनबाद पुलिस ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें :जंगल बचाने वाले के साथ ग्रामीणों ने क्या किया, देखें…
इसे भी पढ़ें :IAS के ठिकानों पर रेड, मिला इतना कैश कि मंगानी पड़ी…








