spot_img
spot_img
spot_img

”5 करोड़ दो नहीं तो तुम्हारी काली गाड़ी को लाल कर देंगे,” मांगी सुरक्षा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो में एक चर्चित कारोबारी और मां मैहर स्टील के प्रोपराइटर रितेश सिंह से व्हाट्सएप कॉल के जरिये 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। यह धमकी अमन साहू गिरोह की ओर से दी गई है। धमकी मिलने के बाद रितेश सिंह ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से पुलिस सुरक्षा की मांग की है और इस मामले में बोकारो स्टील सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। रितेश सिंह ने पुलिस और मीडिया को बताया कि यह धमकी कल दोपहर करीब 1 बजे मिली, ठीक उस वक्त जब वे दिल्ली से रांची के लिये उड़ान भरने वाले थे। व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिये उनसे 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। रितेश सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप के जरिये यह धमकी प्रकाश शुक्ला नाम के व्यक्ति ने दी है, जो कथित तौर पर अमन साहू गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कॉल करने वाले ने कहा कि “झारखंड में तुम्हारा बहुत काम चलता है, तुमने शराब और स्क्रैप से बहुत कमाई की है। हमें मैनेज करो, तुम्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे, नहीं तो तुम्हारी काली गाड़ी को लाल कर देंगे।” रितेश सिंह के मुताबिक, इसके कुछ देर बाद एक और मैसेज आया जिसमें और ज्यादा गंभीर धमकी दी गई। मैसेज में लिखा था कि  “तुम्हारा राउरकेला में भी काम चलता है। अब हमें तुमसे सिर्फ पैसा नहीं चाहिये, हम या तो तुम्हें मारेंगे या तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य को।” इस धमकी के बाद रितेश सिंह सीधे थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव-गृह सचिव हटे, इन्हें मिली जिम्मेदारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...