दिल्ली : प्रेमिका के नजरअंदाज करने से एक प्रेमी इतना आहत हुआ कि उसने खौफनाक कदम उठाया। प्रेमिका को मिलने बुलाया और चाकू से गोदकर उसे मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। दिल दहलाने वाली यह वारदात दिल्ली के फरीदाबाद के सूरज कुंड इलाके से सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, संगम विहार की रहने वाली 22 साल की राबिया दिल्ली सरकार के सिविल डिफेंस में काम करती थीं। उसकी पोस्टिंग साउथ ईस्ट दिल्ली के SDM ऑफिस में थी। राबिया की पोस्टिंग के दौरान पहले से एसडीएम दफ्तर में तैनात 25 साल के निजामुद्दीन ने उसकी काफी मदद की थी। ऐसे में दोनों में दोस्ती हुई, फिर यह प्यार में बदल गई। 26 अगस्त को निजामुद्दीन ने राबिया को कॉल करके लाजपत नगर बुलाया। दोनों फरीदाबाद के सूरज कुंड इलाके में पहुंचे। यहां दोनों में बहस हो गई। इसके बाद निजामुद्दीन ने राबिया को चाकुओं से गोद डाला। इसके बाद उसने दिल्ली के कालिंदी कुंज थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गर्लफ्रेंड के किसी दूसरे संबंध थे। वह उसे नजरअंदाज करती थी, इसलिए उसे मार डाला।
Read more: बाप खाता है एक रुपईया सरकारी राशन, बेटा की ठाठ-बाट देख ठनक गया पुलिस का माथा, देखें वीडियो…
Read more: राजधानी में गैंगरेप, जिसे मदद के लिए पुकारा, उसने भी रौंदा, देखें वीडियो…
Read more: जय कन्हैया लाल की… वीडियो
Read more: दो वर्दीधारी की प्रेम कहानी में पिटा गई पत्नी, देखें वीडियो
Read more: खाता से माल उड़ाने वाला कैसे धराया, जानिये
Read more:थर्मल पावर प्लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत












