spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

प्रेमिका ने बनाई दूरी तो कार में लगा दिया ये डिवाइस, फिर जो हुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

TRENDING : प्रेम की सनक नफरत की हद तक पहुंच जाती है। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे ही सनकी प्रेमी 47 साल के सौरव ठाकुर को गिरफ्तार किया है। उसे कथित तौर पर अपनी सहकर्मी का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उसे परेशान करने और उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को अपमानजनक मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि सौरव ठाकुर (47) कथित तौर पर महिला के साथ 10 साल से रिश्ते में था। वे एक विज्ञापन कंपनी में काम कर रहे थे और रिश्ते में थे। कुछ समय बाद पीड़िता उससे दूरी बनाने लगी तो आरोपी सोशल मीडिया पर उसका फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसे प्रताड़ित करने लगा। महिला नौ फरवरी को इस मामले की शिकायत पुलिस को दी थी।

सही पाई गई शिकायत

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि कोई उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए अपमानजनक संदेश भेजकर उसे परेशान कर रहा है। डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडे ने कहा कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (डी) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया था और संदिग्ध के विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स को निगरानी में रखा गया था। जांच के दौरान शिकायत सही मिली।

जीपीएस से महिला की लोकेशन पर रखता था नजर

अधिकारी ने कहा कि महिला से बदला लेने के लिए उसने उसकी कार में जीपीएस ट्रैकर लगाकर यह जानने के लिए उसका पीछा करना शुरू कर दिया कि वह किससे मिलती है। बाद में, उसने महिला को सबक सिखाने के लिए उसके नाम से फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाए और उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को अपमानजनक संदेश भेजे। उसके पास से दो मोबाइल फोन, एक एप्पल मैकबुक और एक वाई-फाई राउटर बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़ें : फौजी पापा ने दिखाया राह और 20 छात्रों को लीड करते यूक्रेन से निकल पड़ी रांची की अंबिका

इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह तक बाइक पहुंचाने वाले का क्या हुआ हाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : आयुष के लौटते ही मायूस मां-बाप के खिल उठे चेहरे, देखें…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,