spot_img
spot_img
spot_img

प्रेमिका, देसी कट्टा और पलामू, पकड़ा गया ‘रील वाला रोमियो’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू की हुसैनाबाद पुलिस ने एक ऐसी फिल्मी जोड़ी को इंटरवल से पहले ही पकड़ लिया, जो अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए देसी कट्टा लेकर बाइक से निकले थे और रास्ते में ‘एक्शन रील’ बनाने की पूरी तैयारी में थे।जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग कर रही पुलिस की नजर बाइक (BR26X5797) पर सवार दो युवकों पर पड़ी और दोनों पुलिस को देख एकदम बॉलीवुड स्टाइल में भागने लगे। लेकिन हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी की टीम ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा।

गिरफ्तार युवकों की पहचान बिहार के औरंगाबाद के सुमेर कुमार और रविकांत कुमार के रूप में हुई है। एक के पास देसी कट्टा और दूसरे की जेब से जिंदा कारतूस और दो स्मार्टफोन बरामद किये गये। पूछताछ में दोनों ने बताया “हम अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहे थे… देसी कट्टा तो रील बनाने के लिए रखा था।” पुलिस ने इस अनोखे ‘लव-क्राइम-कॉमेडी’ का एपिसोड वहीं खत्म कर दिया और दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चेकिंग में शामिल थे ये प्रहरी

कलिका राम, विकास राम, हरेंद्र राम, रमेश कुमार, उदय कुमार, अमरेश पासवान, रवींद्र सिंह, सुरेंद्र पाल।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...