Singhbhum: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को RPF की महिला जवान की सतर्कता और मुस्तैदी ने 18 साल की सुमन की जान बचा ली। दरअसल, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवती ने अपना नियंत्रण खो दिया। वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में गिर गई। यात्री को गिरते देख मौके पर मौजूद महिला जवान रीना कुंभकार ने तत्काल दौड़कर उसका हाथ खींच लिया। सुमन की जान बच गई। यह पूरी घटना प्लेटफार्म में लगे CCTV में रिकार्ड हो गई है।
टाटानगर आरपीएफ प्रभारी ने की महिला जवान की प्रशंसा
बताया जा रहा है सुबह करीब 8.20 बजे प्लेटफार्म 1 से ट्रेन 18183 टाटा-दानापुर एक्सप्रेस रवाना हो रही थी। इसी दौरान युवती ने दौड़ते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। ट्रेन की स्पीड बढ़ने के कारण युवती ऊपर नहीं चढ़ सकी। पैर फिसलने वह नीचे गिर गई। प्लेटफार्म नंबर 1 पर ड्यूटी कर रही RPF की महिला जवान ने जैसे ही देखा कि युवती लड़खड़ा कर गिर रही है। उसे तत्काल मौके पर पहुंचकर युवती को बाहर निकाल लिया। इस घटना के बाद गार्ड को सूचना देकर चलती ट्रेन को रोका गया। यात्री सुमन को ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया। सुमन अकेले ही पटना जा रही थी। टाटा नगर RPF प्रभारी संजय कुमार तिवारी ने रीना कुंभकार की बहादुरी व सतर्कता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि रीना की सतर्कता से सुमन की जान बच गई।
Read More :न हो मैन पावर की कमी, बढ़ाएं बेड की संख्या : डीसी
Read More :Weekend Curfew का ऐलान, इस पर भी लगी पाबंदी
Read More :सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव
Read More :IIT के 40 छात्र समते 60 लोग कोरोना संक्रमित, परिसर में मचा हड़कंप
Read More :Ameesha Patel ने पहने रिवीलिंग कपड़े, सीढ़ियों पर क्या किया… देखिये
Read More :जाम में फंसा Ambulance , देखिए क्या हो गया…
Read More :बुलेट पर हाथ में पिस्टल लेकर कर रहा था स्टंट, देखिये, पुलिस ने क्या किया…
Read More :राजधानी में घूम रही Scooty वाली Drugs पेडलर, ऐसे करती है…
Read More :3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, हादसे का मंजर देखने वालों की कांप गई रूह








