Ranchi : रांची के हटिया डैम में एक युवती का शव तैरती हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतका की शिनाख्त एनी अनुष्का के रूप में हुई। वह हटिया की रहनेवाली थी। बीते 7 दिनों से अपने घर से लापता थी। घरवालों ने जगन्नाथपुर थाने में आवेदन भी दिया था। नगड़ी के थानेदार अभिषेक राय के मुताबिक घरवालों ने पुलिस को बताया कि पढ़ाई के लिए डांटने पर बेटी चुपचाप घर से निकल गई। उसे हर जगह खोजा पर उसका कही कुछ पता नहीं चला। बेटी के हालत देख घरवालों कि चीख निकल पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।











