भोपाल : नर्सिंग छात्रा के साथ उसके सहयोगी ने ही रेप किया। इतना ही नहीं उसका वीडियो बनाकर उसे धमकी देने लगा और ब्लैकमेल करने लगा। परेशान छात्रा अपने घर चली गई और मां-बाप को घटनाक्रम से अवगत कराया। छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी फरार है।
आरोप है कि नर्सिंग के छात्र ने छात्रा को घर 14 अगस्त को कॉलेज छोड़ने का ऑफर दिया। दोनों एक ही साथ पढ़ते थे, इसलिए छात्रा मना नहीं कर सकी और उसकी कार में बैठ गई। आगे आरोपी छात्र ने एक होटल में गाड़ी रोकी और कुछ खाने को लेकर आया। उसे खाते ही छात्रा बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी उसे एक किराये के कमरे में ले गया। जहां उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। वीडियो के सहारे वह छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा और धमकी देने लगा। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है।
निशातपुरा इलाके की 26 वर्षीय नर्सिंग छात्रा आरोपी युवक के टॉर्चर से परेशान होकर अलीराजपुर जिले में अपने घर चली गई। माता-पिता के साथ जाकर अलीराजपुर थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को निशातपुरा थाने में स्थानांतरित कर दिया। निशातपुरा पुलिस ने लड़की के बताए कमरे पर छापेमारी की, मगर वह वहां से फरार हो गया था। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
Read More : गुरु जी ने ये क्या किया, मच गया बवाल…
Read More : UIDAI में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
Read More : टॉस से चुनी जा रही थी दुल्हन, देखें फिर क्या हुआ…
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…








