spot_img

“घोर महापाप…” : यह क्या कर दिया शोभा मैडम ने, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Neeraj Thakur/Rupam) : बेइंतहा जुल्‍मों सितम की गाथा लिखने वाली संदेही सितमगर शोभा कुमारी और उसके बेटे अभय आनंद के खिलाफ बुधवार को गिरिडीह के पचंबा थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया। यह प्राथमिकी जिला समाज कल्‍याण पदाधिकारी सह बाल कल्‍याण समिति गि‍रिडीह के अध्‍यक्ष के बयान पर दर्ज की गई है। इस कांड (संख्‍या 135/21 दिनांक 3-11-21) के अनुसंधानकर्ता एएसआई श्रवण कुमार सिंह को बनाया गया है। दर्ज एफआईआर में गीता मरांडी और ललीता मरांडी के नामों का भी जिक्र है। दर्ज केस में इल्‍जाम लगाया गया है कि उक्‍त चारों अभियुक्‍त बालगृह में रहने वाली लड़कियों के साथ बुरा बर्ताव और उन्‍हें मानसिक एवं शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। मसलन बच्चियों को भूखा रखना, गाली-गलौज करना, मारने-पीटने की धमकी देना। बालगृह में लगे सीसीटीवी का फुटेज अधीक्षक शोभा कुमारी का बेटा अभय आनंद द्वारा अपने मोबाइल और लैपटॉप पर देखा जाता था।

सबसे गंभीर इल्‍जाम यह है कि रात में लड़कियों को कमरे में बंद कर दिया जाता था। पेशाब लगने पर उन्‍हें बिस्‍तर पर ही करने को कहा जाता था। इस बालगृह में रहने वाली 9 लड़कियों का कलमबंद बयान भी सबूत के तौर पर पुलिस को दिया गया है। लड़कियों ने अपने साथ हो रहे बुरे सलूक और अत्‍याचार के कुल 19 बिंदु पर फोकस कर रुला गई कुछ अधिकारियों को। पहले से ही दुखियारी और सताई इन लड़कियों को यह ऐतबार भी था कि कोई ना कोई फरिश्ता सामने जरूर आयेगा और उन्हें जिल्लत, जलालत और अपमान भरी जिदंगी से मुक्त करा ले जायेगा। ऐसा ही हुआ, यहां रह रही 11 लड़कियों को धनबाद और दुमका के बालगृह में शिफ्ट कर दिया गया। भला हो समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी और गिरिडीह के डीसी राहुल सिन्हा और आईसीपीएस के डायरेक्‍टर नमन प्रियेश लकड़ा का। लकड़ा के एक्टिव मोड में आते ही बुधवार को मरियम बालगृह की अधीक्षक शोभा कुमारी और उसके बेटे अभय आनंद और वहां काम कर रही गीता और ललीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया। लकड़ा ने कुछ दिन पहले ही समाज कल्याण विभाग में अपना पदभार संभाला है।

इससे पहले बीते सोमवार को बालगृह को सील कर दिया गया था। यह बालगृह गिरिडीह के मोहनपुर में स्थित था। इसका संचालन समन्वय संस्था मरीयम, कोडरमा द्वारा किया जाता था। फंड समाज कल्याण विभाग द्वारा मिलता था। संस्‍था के रजिस्‍ट्रेशन को भी सस्‍पेंड कर दिया गया है। इधर, सुप्रीटेंडेंट शोभा ने खुद पर लगे आरोपों को बिल्कुल गलत बताया।

इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्‍लाने लगती है लड़कियां, देखें क्‍यों…(VIDEO)

इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...