spot_img
spot_img
spot_img

दहला गाजियाबाद, जब एक साथ खामोश हुईं तीन बहनें… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद के टीला मोड़ इलाके की भारत सिटी सोसायटी आज सन्नाटे में डूबी है। यहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने एक साथ अपनी ज़िंदगी खत्म कर ली। खबर है कि तीनों सोसायटी की नौवीं मंजिल से कूद गईं। वजह के तौर पर सामने आ रही है, एक ऑनलाइन कोरियन गेम की लत। पुलिस की शुरुआती जांच बताती है कि तीनों बहनें टास्क-बेस्ड कोरियन गेमिंग एप की गिरफ्त में थीं। परिजन उन्हें खेलने से रोकते थे, समझाते थे, मगर शायद उस उम्र की जिद और आभासी दुनिया का नशा समझ से बाहर हो गया। इसी टकराव ने एक भयावह मोड़ ले लिया।

बुधवार सुबह जब सोसायटी के लोगों को घटना की खबर लगी, तो हर चेहरा बुझा हुआ था। नीचे तीन नन्ही जिंदगियों का यूं एक साथ थम जाना—देखने वालों की रूह तक कांप गई। पुलिस मौके पर पहुंची, मोबाइल फोन और कुछ हाथ से लिखे कागज कब्जे में लिये गये हैं। सच्चाई की परतें अब जांच के साथ खुलेंगी। पिता चेतन ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। परिवार बीते तीन सालों से भारत सिटी में रह रहा था। बताया गया कि रात के वक्त घर के सभी सदस्य सो रहे थे। 16 साल की निशिका, 14 साल की प्राची और 12 साल की पाखी, तीनों बहनों की उम्र में सिर्फ दो-दो साल का फासला था। कोरोना काल के बाद पढ़ाई छूट गई और खेल ने धीरे-धीरे जिंदगी पर कब्जा कर लिया। परिवार में एक छोटा भाई भी है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। यह महज एक घटना नहीं, एक चेतावनी है कि स्क्रीन के उस पार की दुनिया कब दिलों और घरों में अंधेरा भर दे, पता नहीं चलता। आज भारत सिटी में सिर्फ एक परिवार नहीं रो रहा, पूरा मोहल्ला खामोशी से सवाल पूछ रहा है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...