spot_img

घर बैठे मिनटों में बनवाएं Passport, जानिए कैसे करें अप्लाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk:  विदेश यात्रा करने के लिए पासपोर्ट( Passport) सबसे जरूरी दस्तावेज है, इसके बिना आपका वीजा नहीं लगता है और फिर आप विदेशी यात्रा नहीं कर पाते हैं। दूसरी तरफ लोग पासपोर्ट बनवाना तो चाहते हैं लेकिन दफ्तरों के चक्कर काटने से बचना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर बैठे पासपोर्ट बनवा सकते हैं और इसके लिए आपको बस एक बार ही पासपोर्ट दफ्तर जाना पड़ता है। ऐसे में अब पासपोर्ट बनवाना काफी आसान हो गया है। तो चलिए जानते हैं ऑनलाइन पासपोर्ट बनवाने के तरीके के बारे में…

ऑनलाइन Passport आवेदन की प्रक्रिया

Step 1

  • सबसे पहले आपको पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट https://www.passportindia.gov.in/ पर जाना है, और यहां खुद का नाम, नंबर की मदद से रजिस्टर करना है।
  • इसके बाद आपको आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, और नजदीकी पासपोर्ट दफ्तर के बारे में जानकारी देनी है। फिर आपको पासपोर्ट सेव वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

Step 2

  • इसके बाद आगे बढ़ते हुए आपको Apply for Fresh Passport/Reissue of Passport वाले विकल्प पर क्लिक करना है और फिर Click Here To Fill वाले विकल्प भी क्लिक करना है।

Step 3

  • इसके बदा Next Page पर क्लिक करने के बाद सभी जानकारी सही तरीके से भरनी है और फिर सब्मिट पर क्लिक कर देना है। फिर आपको View Saved/Submitted Applications पर जाना है और फिर ऑनलाइन पेमेंट करनी है।

Step 4

  • अब आपको अपने नजदीकी पासपोर्ट दफ्तर में अपॉइंटमेंट लेना है, जिसके लिए Pay and Book Appointment पर क्लिक करना है। फिर आपको फॉर्म की रिसिप्ट को प्रिंट करना है। फिर आपको पासपोर्ट दफ्तर जाना है और इसके बाद आपका पुलिस वेरिफिकेशन होगा। इसके कुछ दिनों बाद आपके घर आपका पासपोर्ट आ जाएगा।

पासपोर्ट के लिए जरूरी दस्तावेज

सबसे पहले आप सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स कलेक्ट करके रख लें ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आपको चाहिए।

⦁ आधार कार्ड
⦁ पैन कार्ड
⦁ वोटर आईडी
⦁ ड्राइविंग लाइसेंस
⦁ जन्म प्रमाण पत्र

 

spot_img

Related articles:

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…

अगर आप सोने(Gold) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। वर्ल्ड बैंक की ताजा कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट ने सोने को लेकर ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। रिपोर्ट कहती है कि 2026 में सोना

आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी

शुक्रवार को सोना-चांदी(Gold-Silver) की चमक कुछ फीकी पड़ गई। MCX पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 1%

Gold Price : सोना-चांदी फिसले, जानें ताजा भाव…

घरेलू वायदा बाजार MCX में मंगलवार को सोने(Gold) और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों ने बिकवाली बढ़ाई। MCX पर 5 जून के सोने(Gold) के वायदा भाव

IndiGo समर सेल, 17 अप्रैल तक मौका…

गर्मी की छुट्टियां, सफर की ख्वाहिश और जेब की चिंता। लेकिन IndiGo ने यात्रियों के लिये ऑफर पेश किया है, जो दिल को भी भाये और बजट को भी। ‘समर गेटवे सेल’ के तहत अब हवाई सफर हु