बोकारो : बोकारो के पेटरवार प्रखंड अंतगर्त गागी हाट बाजार की 5 एकड़ 33 डिसमिल जमीन की जमाबंदी रद्द करने की मांग महिलाओं ने पेटरवार अंचलाधिकारी से की है। इसका खाता नंबर-1 और प्लॉट नंबर-140 है। अंचलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में महिलाओ ने जमीन का सीमांकन कर इसे अवैध कब्जे से मुक्त करने की मांग की। इसके पहले पेटरवार हाई स्कूल मैदान से चल कर महिलाएं प्रखंड मुख्यालय तक पहुचीं और सभा की।

सीओ को सौंपे ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि सेठ-साहूकारों, भू-माफिया एवं दबंग लोगों ने गागी हाट की अधिकांश जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि होती है।

इसे भी पढ़ें : रांची में रह कर काम कर रहे छत्तिसगढ़ के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही भिड़े कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता




