spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

JET परीक्षा में बवाल, JPSC ने रद्द किये दो विषयों के एग्जाम

Date:

spot_img
spot_img

Bokaro : झारखंड पात्रता परीक्षा (JET Exam 2026) के दौरान बोकारो के सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल केंद्र पर रविवार को भारी अव्यवस्था ने सिस्टम की पोल खोल दी। तय समय पर प्रश्न पत्र नहीं पहुंचा, बायोमेट्रिक तक नहीं हुआ और करीब 729 अभ्यर्थियों को बिना परीक्षा दिलाये ही दोपहर 12:30 बजे बाहर कर दिया गया। दूर-दराज से आये छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और केंद्र के बाहर जमकर हंगामा हुआ।

JET परीक्षा हुई रद्द 

मामले की गंभीरता को देखते हुये DC अजय नाथ झा मौके पर पहुंचे, लेकिन छात्रों का आक्रोश देर तक बना रहा। इस बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बड़ा फैसला लेते हुये दो विषयों शिक्षा (बोकारो) और उड़िया (रांची) की परीक्षा रद्द कर दी है। कुछ केंद्रों पर प्रश्न पत्र की कमी और कहीं अपठनीय पेपर को इसकी वजह बताई गई। गड़बड़ी यहीं नहीं रुकी।

इसे भी पढ़ें : Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

इसे भी पढ़ें : Govt Job : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेनोग्राफर भर्ती शुरू…

बोकारो के एक अन्य केंद्र पर संस्कृत के बंडल में मानवशास्त्र का प्रश्न पत्र भेज दिया गया, जिससे परीक्षा शुरू होने में करीब 20 मिनट की देरी हुई। बाद में सुधार कर परीक्षा शुरू कराई गई, लेकिन इससे आयोग की तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। अब रद्द हुये विषयों की नई तिथि जल्द जारी की जायेगी।

WhatsApp Image 2026-04-26 at 2.17.44 PM

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: