- एक मार्च से पूरे भारत में लागू हो जाएगा ऑफर
कोहराम लाइव डेस्क : रिलायंस जियो उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले। कंपनी ने जियोफोन उपभोक्ताओं को नया ऑफर दिया है। यह एक बंडल प्लान है। इसमें जियोफोन खरीदने के लिए ग्राहकों को 1999 रुपये चुकाने होंगे। 2 वर्ष तक की अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 जीबी प्रतिमाह का डेटा भी मिलेगा। दूसरा प्लान 1499 रुपया का है। इसमें ग्राहक को जियोफोन के साथ 1 वर्ष तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 जीबी हर माह डेटा मिलेगा। मौजूदा जियोफोन ग्राहक एकमुश्त 750 रुपये चुका कर एक वर्ष तक रिचार्ज की झंझट से मुक्ति पा सकेंगे। अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 जीबी प्रतिमाह का डेटा भी मिलेगा। ऑफर 1 मार्च से पूरे भारत भर में लागू हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें : महिला सिपाही से कहा- इतनी पतली हो राइफल कैसे संभालती हो, जमकर हुई कुटाई
इंडिया में अभी 30 करोड़ लोग फंसे हैं 2 जी में
इस अवसर पर बोलते हुए, रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि जब दुनिया 5G क्रांति की कगार पर खड़ी है, तब भारत में 30 करोड़ लोग 2 जी में फंसे हुए हैं। वे इंटरनेट की बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। पिछले 4 वर्षों से जियो ने इंटरनेट को सभी तक पहुंचाया है। न्यू जियोफोन 2021 ऑफर उस दिशा में उठाया गया एक और कदम है।

इसे भी पढ़ें :रेस्टोरेंट से निकल रहीं दीपिका पादुकोण को भीड़ ने घेरा, जमकर की धक्का-मुक्की, पर्स…
यह फीचर फोन बिक्री चार्ट में सबसे ऊपर
अभी तक कंपनी ने दो फोन लांच किए हैं। इस सीरीज का पहला फोन जियोफोन था। उसके बाद कंपनी ने जियोफोन 2 लांच किया। यह फीचर फोन बिक्री चार्ट में सबसे ऊपर है। वर्तमान में फीचर फोन बाजार में अग्रणी है। रिलायंस जियो ने जियोफोन को ‘इंडिया का स्मार्टफोन’ के नाम से ब्रांड किया है।
इसे भी पढ़ें :पटना के इस मेडिकल कालेज में छात्रों का हंगामा, मरीजों और डॉक्टरों को बनाया…








