Kohramlive : त्योहारों का सीजन देशभर में अपने रंगों और खुशियों के साथ दस्तक दे चुका है। नवरात्रि की धूम, दशहरा की रौनक, करवा चौथ की मिठास और दिवाली-छठ की रोशनी के बीच बैंकिंग सेक्टर भी नहीं रह सकता अछूता। अक्टूबर में कई प्रमुख त्यौहार और राष्ट्रीय छुट्टियों के चलते बैंक कई दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसलिए अगर आप बैंकिंग काम की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की है।
अक्टूबर में प्रमुख बैंक छुट्टियां (शहरवार)
1 अक्टूबर: महा नवमी, दशहरा और विजयादशमी/दुर्गा पूजा के चलते अगरतला, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहटी, ईटानगर, कानपुर, कोची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती और दशहरा के कारण पूरे देश के बैंक बंद।
3-4 अक्टूबर: गंगटोक में दुर्गा पूजा की वजह से बैंक बंद।
6 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा के चलते अगरतला और कोलकाता के बैंक बंद।
7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मिकी जयन्ती और कुमार पूर्णिमा पर बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और शिमला के बैंक बंद।
10 अक्टूबर: करवा चौथ के मौके पर शिमला के बैंक बंद।
18 अक्टूबर: कटि बिहु के चलते गुवाहाटी के बैंक बंद।
20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरू, कोलकाता, नई दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई समेत 25 प्रमुख शहरों में बैंक बंद।
21 अक्टूबर: दिवाली अमावस्या और गोवर्धन पूजा पर बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर और श्रीनगर के बैंक बंद।
22 अक्टूबर: दिवाली, विक्रम संवंत नव वर्ष, बालिपदमी और लक्ष्मी पूजा के चलते अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना के बैंक बंद।
23 अक्टूबर: भाई दूज, भ्रातृद्वितीया, चित्रगुप्त जयंती और लक्ष्मी पूजा पर अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला के बैंक बंद।
27-28 अक्टूबर: छठ पूजा के कारण कोलकाता, पटना और रांची के बैंक बंद।
31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल जन्मदिवस पर अहमदाबाद के बैंक बंद।
साप्ताहिक अवकाश: महीने के दूसरे और चौथे शनिवार (11 और 25 अक्टूबर) तथा हर रविवार (5, 12, 19 और 26 अक्टूबर) को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
इसे भी पढ़े : रंगे हाथ धरा गये ये दोनों
इसे भी पढ़े : इस रोज तक ‘मंईयां’ को मिल सकता है नवरात्रि गिफ्ट
इसे भी पढ़े : नक्सल नेटवर्क को तगड़ा झटका, 10 नक्सलियों ने डाल दिये हथियार
इसे भी पढ़े : BJP का बड़ा ऐलान, बिहार में इन्हें दिया बड़ा जिम्मा… जानें














