Bihar : भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त किया है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी बनाया गया है। 243 सीटों वाले बिहार में इस बार मुख्य मुकाबला NDA बनाम इंडिया महागठबंधन के बीच है। चुनाव आयोग 6 अक्टूबर के आसपास तारीखों का ऐलान कर सकता है। भाजपा के इस कदम को चुनावी रणनीति का बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।












