spot_img
spot_img

बिहार में लगेंगे 10 लाख स्मार्ट बिजली मीटर, जानें पूरी डिटेल्स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बिहार में 10 लाख स्मार्ट प्रीपेड बिजली के मीटर लगाने के लिए जियोथिंग्स स्मार्ट यूटिलिटी प्लेटफॉर्म और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) अपनी भागीदारी निभायेगी। EESL विद्युत मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उद्यमों का एक संयुक्त उद्यम है। स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के लिए फ्रेंच इलेक्ट्रिक यूटिलिटी फर्म ईडीएफ भी सहयोग करेगी।

विद्युत क्षेत्र के डिजिटलिकरण के लिए जियोथिंग्स स्मार्ट यूटिलिटी प्लेटफॉर्म ने स्मार्ट मीटर को NB-IoT से लैस किया है। यह मीटर 4G / LTE टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे। बताते चलें कि भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय मंत्रालय ने देश भर में 25 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है।

इस मौके पर जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के सीईओ, किरण थॉमस ने कहा, “हमारा मानना है कि स्मार्ट यूटिलिटी प्लेटफॉर्म की नई तकनीक विद्युत के क्षेत्र में अनगिनत फायदे ले कर आएगी। हमारा उद्देश्य है, अत्याधुनिक, प्लग एंड प्ले, स्मार्ट सॉल्युशन्स के साथ उद्यमों को सशक्त बनाना ताकि वे स्मार्ट IoT सॉल्युशन्स को तेजी से अपना सकें।“

ईईएसएल के प्रवक्ता ने कहा, “स्मार्ट मीटरिंग वह धुरी है जिसके चारों ओर भारत की ऊर्जा सुरक्षा के साथ उपभोक्ता-संचालित बाजार का अगला अध्याय लिखा जाएगा। प्रमुख डिजिटल प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ साझेदारी करके हमने स्मार्ट मीटरिंग में आमूल-चूल परिवर्तन किया है। हम जियो को अपने आईओटी पार्टनर के रूप में पाकर बेहद खुश हैं। इस सफलता के साथ, हम निश्चित हैं कि जल्द ही अगली पीढ़ी की संचार तकनीक यानी 5जी स्मार्ट मीटरिंग चालू होगी।“

जियो थिंग्स के IoT सक्षम स्मार्ट यूटिलिटी प्लेटफॉर्म के प्री-पेड और पोस्ट-पेड मीटरिंग में कई फायदे हैं। ऑटोमेटेड मीटर रीडिंग से मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होता है, बेहद सुरक्षित आईओटी पावर्ड प्लेटफॉर्म मीटर प्रबंधन को आसान बनाते हैं, आईओटी से जुड़े स्मार्ट मीटर पूर्ण नियंत्रण देते हैं। इसके साथ ही यह सुरक्षित और स्केलेबल हैं।

इसे भी पढ़ें : बैरक में ASI का म*र्डर…

इसे भी पढ़ें : वंदना दादेल बनीं झारखंड की नयी गृह सचिव, दो और को अतिरिक्त प्रभार… देखें

इसे भी पढ़ें : शादी के बाद OYO फाउंडर रितेश के घर पसरा मातम…

इसे भी पढ़ें : ट्रेनी IPS पदाधिकारियों से क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन… देखें

इसे भी पढ़ें : होली की शाम बवाल करने वाले 7 धराये… देखें

इसे भी पढ़ें : पत्नी को इस हाल में ले ससुराल पहुंचा दामाद, गिरफ्तार… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : रांची में लालू के करीबी पर ED की दबिश…

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में हो जाता बड़ा हादसा, अगर…

इसे भी पढ़ें : स्ट्रीट फूड बेचने वाले अशोक का क्या कर दिया हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : रेस हुईं हजारीबाग डीसी, राशन डीलर में हड़कंप

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा में मजिस्ट्रेट पर का*तिलाना हमला, देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...