Hazaribagh (Sunil Sahu) : होली की शाम बवाल करने के इल्जाम में 7 संदेही गुनहगारों को धर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में विक्की ओझा, ध्रुव ओझा, अनिल पांडेय उर्फ डोमा, शिव कुमार पांडेय, गौतम ओझा, पप्पू ओझा और बिगुन ओझा शामिल हैं। इनके पास से 6 बाइक, ट्रॉली सहित तीन ट्रैक्टर, पानी टैंकर वाला एक ट्रैक्टर, तीन चार पहिया वाहन, तलवार, फरसा, लाठी-डंडा, तीन देसी बम, 2 देसी कट्टा और विस्फोटक सामग्री जब्त किये गये हैं।
यहां याद दिला दें कि बीते बुधवार की शाम यानी होली की शाम हजारीबाग के पदमा चौक पर दो गुटों में भयंकर झड़प हो गई थी। दोनों ओर से खूब लाटी-डंडे चले। पत्थरबाजी तक की गई थी। दोनों ओर के कई लोग जख्मी हो गये थे। चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आला अधिकारियों को बवाल की सूचना दी। मिली सूचना पर बरही एसडीपीओ नाजिर अख्तर, बरही सर्किल इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा, पदमा थानेदार RAF के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों गुटों के लोगों को समझाने की कोशिश की, पर वे नहीं माने। दोनों पक्ष और उग्र हो गये और दोनों ने मिलकर पुलिस पर ही पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस पत्थरबाजी में थानेदार सहित 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। वहीं, पुलिस की एक गाड़ी सूमो विक्टा भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आई और किसी तरह हालात को काबू में किया। बवाल करने वाले उपद्रवियों को धरने के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में पुलिस को सफलता मिली और बीते कल 7 लोग धरा गये। पूरे मामले में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस पर जानलेवा हमला और विस्फोटक सामग्री एवं अवैध हथियार रखने के इल्जाम में 2 अलग-अलग कांड लगभग 55 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किये गये हैं।
इसे भी पढ़ें : रांची में लालू के करीबी पर ED की दबिश…
इसे भी पढ़ें : रेस हुईं हजारीबाग डीसी, राशन डीलर में हड़कंप
इसे भी पढ़ें : MBA संजीव ने दो बार घों*टा था मासूम शौर्य का गला, क्या बोल गये SSP… देखें








