spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दीपों की लौ से जगमगाई गयाजी, पितृपक्ष मेला शुरू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : गयाजी के विष्णुपद मंदिर परिसर में आज जब मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन हुआ, तो लगा मानो धरा ने आकाश से संवाद साध लिया हो। राजस्व मंत्री संजय सरावगी, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह और वन व पर्यावरण मंत्री सुनील सिंह ने मिलकर 16 दिवसीय पितृपक्ष मेला का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री सह गयाजी सांसद जीतन राम मांझी और दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा उद्घाटन में शामिल नहीं हो सके, परंतु मंच पर मौजूद मंत्रियों ने श्रद्धा का दीप प्रज्वलित कर आस्था को नया आयाम दिया। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने स्वागत भाषण में साफ कहा, “यह मेला सिर्फ प्रशासन का नहीं, गयाजी की जनता का है। यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु हमारे अतिथि हैं।”

श्रद्धालुओं के लिये सफाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवासन और पेयजल का खास इंतेजाम किया गया है। घाटों पर सोलर चार्जर, पार्किंग और मेडिकल कैंप लगाये गये हैं। हर शाम लेजर लाइट साउंड शो होगा, जो गयाजी की महिमा को रोशन करेगा। राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि “गयाजी वह धरती है जहां स्वर्ग का द्वार खुलता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पितृपक्ष मेला की सूरत ही बदल दी है। इस बार मेला आयोजन पर करोड़ों की राशि स्वीकृत की गई है। पैसे की कोई कमी नहीं होगी।” वहीं, पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने कहा कि “आज मेला विश्वविख्यात हो चुका है। 20 साल पहले जो स्थिति थी, उससे कहीं बेहतर प्रबंधन आज दिखता है। CM नीतीश कुमार ने राजकीय दर्जा देकर मेला को भव्यता दी है।” MLC आफाक अहमद खान ने कहा कि “गयाजी की परंपरा है कि हम पिंडदानियों का परिवार की तरह स्वागत करें। विष्णुपद क्षेत्र का विकास मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है।” सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि “गंगा मैया का पवित्र जल अब सीधे गयाजी पहुंच रहा है। श्रद्धालु यहां आकर पिंडदान के साथ गंगाजल का आशीर्वाद भी पायेंगे।”

पंडा समाज का आभार

गयापाल पंडा समाज के अमरनाथ पंडा ने कहा कि “गयाजी की छवि आज देश-दुनिया में निखर रही है। सरकार ने रबर डैम से लेकर नये प्रारूप तक कई योजनाएं दी हैं। हम प्रशासन और सरकार का धन्यवाद करते हैं।” समारोह में पिंडदानियों को गंगाजल वितरित किया गया। छवि

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...