रात में दिया बच्चे को जन्म, सुबह कर गई यह काम, मिसाल बन गई सोनी… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gaya : बिहार के गया की बेलागंज प्रखंड की सोनी कुमारी ने वो कर दिखाया जो शायद ही किसी ने सोचा हो। बीती रात उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया, और प्रसव के सिर्फ आठ घंटे बाद सुबह-सुबह एम्बुलेंस से मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाल दिया। जैसे ही कुरीसराय गांव के मध्य विद्यालय मतदान केंद्र के बाहर एम्बुलेंस आकर रुकी, सभी हैरान रह गए। लेकिन जब लोगों को पता चला कि भीतर से एक नई मां, सोनी कुमारी, स्ट्रेचर से उतरकर वोट डालने आई हैं, तो मतदान केंद्र पर तालियां गूंज उठीं। सोनी कुमारी, सुनील मांझी की पत्नी हैं। उन्होंने रात में बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को जन्म दिया था। सुबह होते ही उन्होंने अस्पताल कर्मियों से कहा, “मैं अपने बच्चे के भविष्य के लिए वोट जरूर दूंगी।”

अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी अजीत कुमार ने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई और सोनी को मतदान केंद्र तक पहुंचाया।
वोट डालने के बाद उन्हें वापस अस्पताल ले जाया गया। मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारी और ग्रामीण सोनी की हिम्मत देखकर दंग रह गये। सबका कहना था “जहां लोग मामूली वजह से वोट डालने नहीं आते, वहां सोनी ने लोकतंत्र को नई उम्मीद दी है।” सोनी कुमारी ने सचमुच यह साबित कर दिया कि “अगर इरादा मजबूत हो, तो कोई परिस्थिति लोकतंत्र की आस्था को नहीं रोक सकती।”

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...