GARHWA : गढ़वा जिले में पुलिस ने आशीष हत्यांकाड में 4 आरोपियों को दबोच लिया है। यह जानकारी पुलिस इंस्पेक्टर केके साह ने दी। बताया कि एक सप्ताह पहले मेराल थाने के बंका पहाड़ के समीप बदबू देता हुआ एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। उसकी पहचान रंका थाने के सलेया गांव के 22 साल के आशीष कुमार के रूप में हुई थी। मृतक की मां प्रभात कुंवर के लिखित आवेदन के आधार पर मेराल थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस कांड की जांच के लिए गढ़वा एसपी ने एक एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने एक सप्ताह के अंदर ही कांड का उद्भेदन कर दिया। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। कांड में प्रयुक्त मोबाइल, ऑटो, गमछा एवं पत्थर को भी जब्त किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राज कुमार चंद्रवंशी, मनदीप पासवान, अमित प्रजापति उर्फ लच्छु तथा दीपक कुमार उर्फ चोली व विजय रामू राम शामिल हैं। सभी पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव के रहने वाले हैं।
प्रेम प्रसंग के कारण हुई आशीष की हत्या
पुलिस निरीक्षक केके साह ने बताया कि आशीष की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। मृतक आशीष की शादी जिस लड़की से तय हुई, थी उसका प्रेम प्रसंग गांव के ही राज कुमार चंद्रवंशी से विगत 3 वर्ष पूर्व से चल रहा था। हत्या के 3 दिन बाद आशीष का तिलक चढ़ना था। लड़की के प्रेमी ने आशीष को रास्ते से हटाने के लिए अपने साथियों के साथ योजना बनाकर उसे 15 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ ऑटो से रंका से मेराल थाना अंतर्गत पढुआ में खूब शराब और मुर्गा खिलाया पिलाया। आशीष जब टुन्न हो गया तो उसे बंका पहाड़ पर टेंपू से ले जाया गया। जहां राज कुमार चंद्रवंशी ने अपने दोस्त मनदीप, अमित, दीपक और सुनील के साथ आशीष को मार डाला। रात के अंधेरे में सुनसान होने का फायदा उठाकर गमछा से आशीष का गला घोंट दिया।
इसे भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा को लेकर रांची डीसी सख्त, DTO को दिये ये निर्देश…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची के 24 स्कूलों को DTO का नोटिस
इसे भी पढ़ें : जेठानी और भैंसुर को कुल्हाड़ी से काट डाला, देखें क्यों…








