spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा : छात्राएं बेधड़क करें शिकायत, होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : बुधवार को शहर के गर्ल्‍स हाई स्‍कूल में जाकर पुलिस ने छात्राओं को अपराध के प्रति जागरू‍क किया। गढ़वा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक पिंकी कुमारी गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक लूसी रानी, अभिरंजन कुमार ने स्‍कूल में जाकर क्‍लास लिया और छात्राओं को समाज में होने वाले अपराध के प्रति जागरूक किया साथ ही उनकी सुरक्षा के उपाय बताए।

इसे भी पढ़ें : आधे घंटे के अंदर निपट गया 2 लाख का इनामी खूंखार पुनई

थाना प्रभारी ने कहा कि नाबालिग के साथ हो रहे अपराध की रोकथाम के लिए गढ़वा पुलिस के द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत महिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी स्कूल, कॉलेज में जाकर छात्राओं को जागरूक करेंगे औऱ क्लास में बताएंगे कि हमें क्या करना है एवं क्या नहीं करना है।

पुलिस टीम ने शहर के गर्ल्स हाई स्कूल में जाकर छात्राओं को दुष्कर्म, छेड़खानी सहित अन्य विषयों पर जागरूक करते हुए कहा कि आप सभी निडर होकर पढ़ाई करें। किसी भी तरह की समस्या हो तो तुरंत गढ़वा पुलिस को सूचित करें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : होटल में छापेमारी से हड़कंप, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई 4 लड़कियां

इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक पिंकी कुमारी गुप्ता ने भी छात्राओं की क्‍लास ली। समाज में फैले कुरीति के खिलाफ उनको जागरूक किया। मौके पर पुलिस ने गुप्त सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किया। 100, 112, 9431369100, 7488004691, 9798261385 पर छात्राओं को छेड़खानी समेत अन्‍य अपराध की जानकारी बेधड़क देने को कहा गया।

इसे भी पढ़ें : पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की महिला, बीच सड़क पर दोनों को चप्‍पल से कूटा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने कहा ‘नहीं’, फिर गजब हो गया…

Garhwa : गढ़वा से एक ऐसी घटना सामने आई...