spot_img
spot_img

पंचायत चुनाव से जुड़े कोषांगों के कार्यों की गढ़वा डीसी ने ली जानकारी, दिए जरूरी निर्देश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA : पंचायत चुनाव के सफल संचालन को लेकर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रमेश घोलप  ने विभिन्न कोषांगों की बैठक की। डीसी ने जिला स्तर पर बनाए गए विभिन्न कोषांगों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की। आगे की रणनीति के विषय में जानकारी भी ली और जरूरी निर्देश दिए। मुख्य रूप से कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री कोषांग, मतपेटिका कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, मीडिया कोषांग, हेल्पलाइन कोषांग, मतपत्र कोषांग, परिवहन कोषांग समेत अन्य के द्वारा अब तक किए गए कार्यों के विषय में संबंधित नोडल पदाधिकारी से जानकारी ली। डीसी ने कहा कि चरणवार मतदान सामग्री बूथों के पास उपलब्ध हो, इसकी समीक्षा करने के एक टीम गठित की जाए तथा उपायुक्त को उससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। मतदाता सूची पंजीकरण से संबंधित कार्य को लेकर उन्होंने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने स्तर से मॉनिटरिंग करते हुए इसे जल्द से जल्द संपन्न कराएं।

तीन चरणों में होने हैं चुनाव

बता दें कि जिले में 3 चरणों में क्रमशः दिनांक 14 मई को प्रथम चरण में रंका अनुमंडल में, दिनांक 24 मई को तृतीय चरण में श्री बंशीधर अनुमंडल में एवं दिनांक 27 मई को चतुर्थ चरण में गढ़वा अनुमंडल में मतदान संपन्न कराया जाएगा। तीसरे चरण के चुनाव के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) द्वारा प्रपत्र पांच में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 25 अप्रैल 2022 को कर दिया गया है। नाम निर्देशन के लिए अंतिम तारीख दिनांक 2 मई 2022 है। तीसरे चरण में जिले के श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल में वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्य के पदों के लिए चुनाव होगा।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में डीडीसी राजेश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दिनेश सुरीन, जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी अरुण उरांव, विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी व कर्मचारी, जिले के विभिन्न विभागों से आए पदाधिकारी व कर्मचारी समेत अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : जमकर नाची IAS Tina Dabi, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BREAKING : कांके में दिनदहाड़े मारी गोली

इसे भी पढ़ें : BOI में 696 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

इसे भी पढ़ें : टांगकर युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो…

इसे भी पढ़ें : IAS Tina Dabi और Pradip Gawande की शादी की तस्वीरें वायरल, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...