GARHWA : डीसी राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर गढ़वा के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा ने सदर अस्पताल के कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड में पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मरीजों की सुविधा के मद्देनजर कोविड वार्ड में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
Read More : …और बीच सड़क पर प्रेमिका को मारने लगा थप्पड़े-थप्पड़ (Video)
आरओ को कराएं दुरुस्त
उन्होंने बताया कि वार्ड में पेयजल के लिए आरो मशीन है, परंतु वह खराब अवस्था में है। ऐसे में उसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराने को कहा । उन्होंने वार्ड में साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। नियमित तौर पर शौचालय की साफ- सफाई आवश्यक है। इसे अति महत्वपूर्ण समझते हुए नियमित शौचालय की सफाई करवाने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।
Read More : Rims के मुर्दाघर से गायब हुआ कोरोना पॉजिटिव मरीज का शव, परिजन परेशान












