spot_img
spot_img

Garhwa के 2448 बूथों में 589 अति संवेदनशील, 1189 संवेदनशील

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa (Nityanand Dubey) : पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है। गढ़वा में पहला, तीसरे और चौथे चरण में पंचायत चुनाव कराये जायेंगे। 4 मई को पहले चरण में रंका अनुमंडल, 24 मई को तीसरे चरण में श्री बंशीधर अनुमंडल और 27 मई को चौथे चरण में गढ़वा अनुमंडल में वोटिंग कराई जायेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रमेश घोलप ने प्रेस कांफ्रेंस कर उक्त बातें बताई।

उपायुक्त ने मतदान केंद्रों की जानकारी देते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के निर्वाचन के लिए जिले में कुल 2448 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 670 मतदान केंद्रों को सामान्य, 1189 को संवेदनशील और 589 को अति संवेदनशील की कैटेगरी में रखा गया है। जिले में कुल 20 प्रखंड अंतर्गत कुल 9,12,313 मतदाता हैं। इनमें 4,79,137 पुरूष मतदाता एवं 4,33,176 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 17 हजार 559 है। यहां याद दिला दें कि पिछले चुनाव की तुलना में इस वर्ष लगभग 93000 नए महिला मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।

निर्वाचन कार्य के सुचारू रूप से संचालन को लेकर जिले में गढ़वा अनुमंडल के लिए कृषि उत्पादन, बाजार समिति, श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के लिए राजकीयकृत उच्च विद्यालय प्लस टू नगर उंटारी और रंका अनुमंडल के लिए उच्च विद्यालय रंका को वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा जिले में कुल 12 कोषांगों का गठन किया गया है, जो निर्वाचन कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। जिले में 1950 निःशुल्क मतदाता हेल्पलाइन नंबर भी कार्यरत है, जिसकी मदद से लोग अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करा सकते हैं।

ये थे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रमेश घोलप के अलावा निदेशक डीआरडीए-सह-जिला पंचायती राज पदाधिकारी दिनेश सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : 25 अप्रैल को जारी होगा 67वीं BPSC PT परीक्षा का एडमिट कार्ड, 38 जिलों में होगा सेंटर

इसे भी पढ़ें : पॉलिटिशियन के घर बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद मर गई बेटी, जानिये कैसे

इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE : 10 दिन पहले निकाह किया, फिर उतार दिया मौ त के घाट, देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...

बैटरी दुकानदारों को लगाया चूना, ऐसे धराया…

Ranchi : डिजिटल भुगतान के दौर में जहां UPI...

मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…

Ranchi : राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई की एक...

PM मोदी बोले, बंगाल अब बेड़ियों से आजाद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की धरती से शनिवार...

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...