Ramgarh : रामगढ़ के SP अजय कुमार को मिली एक गुप्त सूचना पर पतरातू डैम के पास दो शख्स अवैध पिस्टल के साथ धरा गये। एक पल्सर बाइक पर सवार ये दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार बदमाश का नाम साहिल सिंह एवं राहुल शर्मा बताया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर इन दोनों ने यह भी कबूल कर लिया कि बीते 10 दिसम्बर को पतरातू रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव और शिव शर्मा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया था। साहिल सिंह ढेलाटोली कोकर का और राहुल न्यू नगड़ा टोली लालपुर का रहनेवाला है। पल्सर बाइक (JH01BF-3991) को जब्त कर लिया गया। पतरातू के SDPO के नेतृत्व में रामगढ़ पुलिस को यह कामयाबी मिली।




