बांका : 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी गई। बच्ची की हत्या कर उसकी आंखें फोड़ दी गई। शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। बदन के कई हिस्सों से खून बह रहा था। लाश देखकर हर कोई सहम उठा। पुलिस ने भी लाश देखकर गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात बिहार के बांका से सामने आई है।
होली के दिन घर के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही बच्ची अचानक से गायब हो गई। परिजन उसे ढूंढने लगे, काफी ढूंढने के बाद भी उसका कोई अता पता नहीं चला। सूचना पुलिस को दी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और खुद से ही ढूंढने को कहा।साथ में खेल रही बच्चियों से पूछताछ पर पता चला कि एक लाल रंग के ऑटो में उसे उठाकर ले गया। परिजन उस ऑटो की खोजबीन करने लगे। खोजते खोजते ऑटो चालक के घर पहुंचे, जहां उसने घटना में संलिप्तता से इंकार कर दिया, मगर कुछ देर बाद वह घर से भाग गया। देर रात करीब 11:30 बजे रेलवे लाइन के पास नाले में बालू से ढकी बच्ची की नग्न लाश मिली। लाश देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ऑटो चालक की खोज में जुट गई। इसमें पूछताछ के लिए ऑटो चालक की पत्नी को हिरासत में लिया है।
डीएसपी प्रेमचंद सिंह ने बताया कि मामले में ऑटो ड्राइवर डोमन पासवान अजय वर्णवाल श्रीधर वर्णवाल समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही ऑटो मालिक सागर सोनी को ढूंढ रही। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
***इसे भी पढ़े : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद… ***
***इसे भी पढ़े : Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज… ***
***इसे भी पढ़े : JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री… ***
***इसे भी पढ़े : Advertise With Us ***
***इसे भी पढ़े : जो बाइडेन होंगे अमेरिका के राष्ट्रपति, कमला हैरिस उपराष्ट्रपति ***
***इसे भी पढ़े : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद… ***
***इसे भी पढ़े : UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार… ***






