spot_img
spot_img

पेट्रोल का गैलन बना मौ’त का कारण, जिं’दा ज’ल गया युवक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nitayanand Dubey) : पश्चिम एशिया की जंग से फैली अफवाहों ने गढ़वा में एक जिंदगी छीन ली। पेट्रोल की संभावित किल्लत के डर से गैलन में पेट्रोल भरवा कर घर लौट रहा एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। टक्कर के बाद पेट्रोल से भरा गैलन फट पड़ा और देखते ही देखते आग की लपटों ने युवक को घेर लिया। कुछ ही मिनटों में खुशहाल जिंदगी दर्दनाक त्रासदी में बदल गई। यह घटना गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर लोटो गांव के पास गुरुवार को हुई। मृतक की पहचान शंभू प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है, जो लोटो गांव के निवासी थे। युवक पेट्रोल पंप से प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल भरवाकर मोपेड से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेट्रोल से भरा गैलन युवक पर गिरकर फट गया। देखते ही देखते पेट्रोल फैल गया और युवक के पूरे शरीर में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक आग की लपटों में घिरा सड़क पर जान बचाने के लिये दौड़ता रहा। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था। परिजन युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका था। हालत नाजुक देखते हुये उसे रांची रेफर किया गया। लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर पेट्रोल खत्म होने की आशंका से युवक गैलन में पेट्रोल स्टोर करने के लिये ला रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया और एक परिवार की खुशियां पल भर में उजड़ गईं। इस बीच गढ़वा के DC दिनेश यादव ने सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और LPG सिलेंडर का स्टॉक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन के अनुसार देश में इन ईंधनों का करीब आठ हफ्ते का स्टॉक मौजूद है, इसलिये घबराने की जरूरत नहीं है। अफवाह फैलाने वालों और जमाखोरों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हालात को देखते हुये गढ़वा के SDO ने कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। पंप संचालकों को साफ निर्देश दिया गया कि गैलन में पेट्रोल बिल्कुल न दें। वहीं, लोगों से भी अपील की गई कि घबराकर पेट्रोल जमा न करें।

इसे भी पढ़ें : मेडिकल छात्रा ने लिखा, “मैं तुम्हारी पत्नी के पैर की जूती बनकर भी रह लेती”, फिर हो गया भयानक…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…

Ranchi : राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई की एक...

PM मोदी बोले, बंगाल अब बेड़ियों से आजाद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की धरती से शनिवार...

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...

लातेहार की दो बहनों के साथ पटना में गैंगरेप, न्योता पर गई थी तिलक में…

Latehar : राजधानी पटना के नौबतपुर से इंसानियत को झकझोर...

पुलिस ने छात्राओं को दिये सुरक्षा के मंत्र…

Ranchi : बदलते दौर में अपराध के तौर-तरीके भी...