Galaxy Z Flip 7 Olympic Edition लॉन्च…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सैमसंग ने मंगलवार को अपना Samsung Galaxy Z Flip 7 Olympic Edition पेश कर दिया है। यह खास स्मार्टफोन Milano Cortina Winter Olympics और Paralympics 2026 को समर्पित है, जिनकी शुरुआत 6 फरवरी से होने जा रही है। सैमसंग इस स्पेशल फोन को करीब 90 देशों के लगभग 3,800 ओलंपियन और पैरालंपियन खिलाड़ियों को तोहफे के तौर पर देगा। Galaxy Z Flip 7 Olympic Edition को खास ब्लू कलर में उतारा गया है। इसके बैक पैनल पर उभरे हुये Samsung और Olympics के लोगो इसे आम मॉडल से बिल्कुल अलग पहचान देते हैं। डिजाइन में वही फ्लिप का जलवा, लेकिन ओलंपिक टच के साथ। भारत में Galaxy Z Flip 7 की शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई थी। हालांकि, Olympic Edition आम बिक्री के लिये नहीं, बल्कि सिर्फ खिलाड़ियों के लिये तैयार किया गया खास तोहफा है।

एक्सक्लूसिव फीचर्स

5G eSIM के साथ 100GB फ्री डेटा। Galaxy Athlete Card डिजिटल फीचर। प्रोफाइल शेयरिंग। गेम कार्ड कलेक्शन। ओलंपिक विलेज की इंटरएक्टिव एक्टिविटीज में हिस्सा। प्री-इंस्टॉल फिटनेस ट्रैकिंग ऐप। ट्रेनिंग और वर्कआउट के दौरान हेल्थ डेटा ट्रैकिंग। Galaxy AI Now Brief में Athlete365 इंटीग्रेशन। ओलंपिक की ताजा खबरें। मुकाबलों के लाइव अपडेट। Olympic Games App। IOC Hotline। PinQuest।

हार्डवेयर में वही दम, जो रेगुलर मॉडल में

टेक्निकल तौर पर यह फोन रेगुलर Galaxy Z Flip 7 जैसा ही है। 6.9-इंच Full-HD+ Dynamic AMOLED 2X फोल्डेबल डिस्प्ले। बाहर 4.1-इंच Super AMOLED कवर स्क्रीन। 3nm Exynos 2500 प्रोसेसर। 12GB रैम। 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मुर्दा’ समझकर जिसे दफनाया, वह लौटा घर, सभी दंग…

Khunti : खूंटी से एक ऐसा मामला सामने आया...

IRCTC शुरू करेगा नेपाल दर्शन यात्रा का विशेष पैकेज, क्या-क्या शामिल… जानें

Kohramlive : IRCTC श्रद्धालुओं और घूमने-फिरने के शौकीन यात्रियों...

पत्नी-सास-ससुर और बच्चे को जिंदा ज’लाने की कोशिश, आरोपी फरार…

Patna : पटना सिटी इलाके से एक दिल दहला देने...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने ग्रामीण...

दवा दुकानों की हड़ताल, यहां मिल रही हैं जरूरी दवाइयां…

Bihar : ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और केंद्र सरकार...