यात्री बस पर टूटे गजराज, क्या किया हाल… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार में फिर एक जंगली हाथी ने हड़कंप मचा दिया। झुंड से भटककर ये हाथी शनिवार को भीड़ वाले बारेसांड थाना मुख्यालय पहुंचा और सड़क पर आवाजाही ठप कर दी। गजराज ने महुआडांड़ जा रही यात्री बस को निशाना बनाया। बस की खिड़की, गेट तोड़े और यात्रियों के खाने-पीने का सामान चट कर गया। कुछ लोगों का छठ का प्रसाद भी हाथी ने चट कर दिया। वन विभाग की टुकड़ी तीन घंटे की मशक्कत और जमकर पटाखे जलाने के बाद हाथी को जंगल की ओर भगाने में सफल रही। इससे पहले भी हाथी महुआडांड़ अनुमंडल मुख्यालय में पांच घंटे तक काफी उत्पात मचा चुका था। वन विभाग के रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि हाथी भूखा है—इसी वजह से भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भटक रहा है और तोड़फोड़ कर रहा है।

रेंजर ने बताया कि राहत कार्य में सबसे बड़ी मुश्किल लोगों की भारी भीड़ है। स्थानीय लोग शोर शराबा कर रहे हैं, जिससे हाथी और ज्यादा परेशान हो रहा है और अपनी भूख नहीं मिटा पा रहा। पुलिस की मदद से वन विभाग की टीम अब हाथी को सुरक्षित वन क्षेत्र में पहुंचाने की कोशिश में लगी है, जहां उसे भरपूर बांस और घास मिलेगा। लोगों को सतर्क रहने के साथ-साथ हाथी को तंग ना करने की अपील की गई है, क्योंकि इस बार अगर वह उग्र हुआ तो बड़ा खतरा बन सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुधा दूध भी हुआ महंगा… जानें नये रेट

Ranchi : अमूल और मदर डेयरी ने दूध की...

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का हुआ अंत, किसने मा’रा… जानें

Kohramlive : पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बड़े नामों...

9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

Kohramlive : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”...

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...