spot_img
spot_img
spot_img

रांची आयेंगे गडकरी, कल का दिन होगा यादगार… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची को ट्रैफिक के जंजाल से निकालकर राहत की राह दिखाने वाला रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर अब हकीकत बन चुका है और इसका उद्घाटन करेंगे खुद देश के सड़क पुरुष कहे जाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।

सुबह गढ़वा, दोपहर रांची: विकास की दोहरी रफ्तार

गडकरी सुबह 10:40 बजे दिल्ली से रांची पहुंचेंगे और वहीं से गढ़वा के हूर गांव का रुख करेंगे। वहां रेहला फोर लेन सड़क परियोजना का उद्घाटन करेंगे। एक ऐसा रास्ता जो सीमावर्ती इलाके को विकास के रास्ते से जोड़ेगा।

दोपहर 3 बजे रांची में यादगार पल

दोपहर 3 बजे, रांची के दिल रातू रोड पर एक नया अध्याय लिखा जायेगा। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गडकरी मोटरसाइकिल जुलूस के साथ ओटीसी ग्राउंड पहुंचेंगे और जनता को विकास की इस नई तस्वीर से रूबरू कराएंगे। ये एलिवेटेड कॉरिडोर सिर्फ एक फ्लाइओवर नहीं, हर दिन घंटों के ट्रैफिक में फंसे लोगों के लिए उम्मीद की ऊंचाई है। अब रातू रोड से होकर गुजरना एक संघर्ष नहीं, एक सफर होगा।

परियोजनाओं की समीक्षा और आगे की योजनाएं

शाम को गडकरी होटल रेडिशन ब्लू में अधिकारियों संग बैठक करेंगे। एनएच परियोजनाओं की समीक्षा, परिवहन से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा और झारखंड के भविष्य की सड़क योजनाओं की नींव रखी जायेगी। शाम 6:45 बजे गडकरी वापस रवाना होंगे, लेकिन उनके साथ-साथ रांची की सड़कों पर भी गति, सुरक्षा और सुगमता की एक नई सुबह शुरू हो चुकी होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...