Kohramlive : नागौर से RLP के सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा लोकसभा में उठाये गये एक सवाल के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की लेयर में फर्क आया है, लेकिन मैटेरियल में गड़बड़ी नहीं हुई है। इसे सुधारने के लिए कहा था, जिसे सुधारा गया है। जहां लेयर में फर्क आया है, उसके लिए चिन्हित किये गये 4 ठेकेदारों को दंडित करेंगे। अधिकारियो को भी नहीं बख्शा जायेगा। इससे पहले भी मैं सार्वजनिक सभा में बोल चुका हूं कि अगर कॉन्ट्रैक्टर काम नहीं करेगा तो बुलडोजर के नीचे उसको डलवा देंगे, याद रखना। इस साल देखो कॉन्ट्रैक्टर को कैसे ब्लैक लिस्ट करवाते हैं। इनको बिल्कुल ठोक पीट कर सीधा कर देंगे। हम किसी के साथ कॉम्प्रोमाइज नहीं करते हैं। PM मोदी के कार्यकाल में मेरे विभाग ने 50 लाख करोड़ के काम किये हैं। कभी किसी भी कॉन्ट्रैक्टर को अपने कॉन्ट्रैक्ट के लिए मंत्रालय नहीं आना पड़ा। हम पारदर्शी हैं, समय सीमा को लेकर प्रतिबद्ध हैं और नतीजे चाहते हैं। दरअसल सांसद बेनीवाल ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की खामिया गिनाईं थीं और 150 से ज्यादा लोगों की मौत की बात कही थी।
इसे भी पढ़ें :राजधानी में बैंकिंग की तैयारी कर रही युवती चल बसी
इसे भी पढ़ें :हेमंत कैबिनेट में बने ये 11 मंत्री
इसे भी पढ़ें :एक साथ बुझ गया तीन घरों का चिराग
इसे भी पढ़ें :“हेमंत कैबिनेट में समाज के सभी वर्गों को मिलेगी जगह”
इसे भी पढ़ें :JSSC ने CGL का रिजल्ट किया जारी… यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन से मिलने गये कई IPS अधिकारी
इसे भी पढ़ें :”महाभारत” में जिस तक्षक नाग का जिक्र, वो मिला रांची में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बड़े पैमाने पर पदाधिकारी का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर सुजीत के इशारे पर मा’री गई थी गो’लियां, क्या बोले SSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन को मिली राहत








