spot_img
spot_img
spot_img

मोरहाबादी में फुल ड्रेस रिहर्सल, पहली बार दूसरे राज्य की पुलिस भी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान अब पूरी तरह गणतंत्र दिवस के रंग में रंग चुका है। 26 जनवरी को होने वाले राज्य स्तरीय समारोह से पहले शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। यह रिहर्सल मुख्य समारोह से पहले का अंतिम अभ्यास होता है, जिसमें परेड से लेकर मंच संचालन तक हर गतिविधि को बारीकी से परखा जाता है। सुबह से ही मोरहाबादी मैदान में अनुशासन, तालमेल और देशभक्ति की झलक साफ दिखाई दी। बैंड की धुन, कदमताल की गूंज और जवानों की एकरूप चाल ने माहौल को पूरी तरह राष्ट्रीय उत्सव में बदल दिया।

DC-SSP की निगरानी में हुई पूरी रिहर्सल

रांची DC और SSP की मौजूदगी में सभी प्लाटूनों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में भाग लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के मंच पर आगमन, राज्यपाल और वीआईपी अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, परेड की टाइमिंग, सम्मान समारोह का प्रोटोकॉल, पदक वितरण की प्रक्रिया, हर पहलू की वास्तविक परिस्थितियों में प्रैक्टिस कराई गई।अधिकारियों ने मैदान में घूम-घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

छत्तीसगढ़ पुलिस भी उतरेगी परेड मैदान में

इस वर्ष मोरहाबादी की परेड खास होने जा रही है। झारखंड पुलिस की विभिन्न विंग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस भी परेड में हिस्सा ले रही है। कुल 18 बटालियन कदमताल करती नजर आयेंगी। यह पहली बार है जब दूसरे राज्य की पुलिस टुकड़ी भी मोरहाबादी की परेड का हिस्सा बन रही है। 26 जनवरी को सुबह 9 बजे मोरहाबादी मैदान में
राज्यपाल तिरंगा फहरायेंगे। 200 से अधिक पुलिस जवान, 50 से ज्यादा दंडाधिकारी, बड़ी संख्या में सादे लिबास में सुरक्षा कर्मी पूरे परिसर में तैनात रहेंगे। रांची SSP राकेश रंजन ने बताया कि “फुल ड्रेस रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। मुख्य समारोह में पदक से सम्मानित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को मेडल प्रदान किये जायेंगे।”

REPUBLIC DAY PREPARATIONS

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...