spot_img

नेमरा के आंगन से, जहां पुत्र और राजधर्म मिलते हैं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : गांव की मिट्टी में एक खास महक होती है, वह महक, जो दिल को घर बुलाती है। नेमरा के खुले आंगन में, पिता की यादों से भरे वातावरण में, CM हेमंत सोरेन आज भी वही विनम्र बेटे हैं, जो अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की परंपराओं और संस्कारों को जीते हैं। इन दिनों वे यहां पुत्र धर्म निभाने, पिता की स्मृति में श्राद्ध कर्म की हर रीति निभाने में हैं। लेकिन, यह भी सच है कि उनके लिये “जनता” कोई पराई नहीं, वह भी उनका परिवार है। यही वजह है कि इस सादगी भरे गांव के माहौल में भी उनकी मेज पर फाइलें सजती हैं, मोबाइल पर अफसरों से बातें होती हैं, वीडियो कॉल पर योजनाओं की प्रगति पर नजर रहती है। वे जानते हैं, समय किसी का इंतजार नहीं करता। इसलिए आदेश स्पष्ट हैं, “जनहित के काम में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। योजनाएं समय पर पूरी हों, चाहे गांव की गली हो या शहर की सड़क।” नेमरा की धूल भरी पगडंडियों से लेकर राजधानी के चकाचौंध गलियारों तक, उनके फैसलों की गूंज है और यह गूंज कहती है कि पुत्र धर्म निभाते हुये भी, उनका दिल अपनी धरती के हर बेटे-बेटी के लिये धड़कता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

एक-एक कर म’र गये एक ही परिवार के 5 लोग, दहशत…

Palamu : पलामू के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...