spot_img

रांची में दही-हांडी से रासलीला तक मचेगी धूम…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची की फिजाओं में एक बार फिर कान्हा के नाम की मिठास घुलने वाली है। जन्माष्टमी के पावन मौके पर मोरहाबादी मैदान कृष्ण भक्ति और उत्सव के रंग में रंगने को तैयार है। इसी सिलसिले में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को 3 सितंबर को ‘बाल गोपाल’ तथा 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या और रासलीला के आयोजन की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन को दोनों आयोजनों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिये सादर आमंत्रित किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है। ‘बाल गोपाल’ कार्यक्रम से लेकर दही हांडी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी है।

मोरहाबादी में दिखेगा कृष्ण भक्ति का रंग

4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन का खास आकर्षण रहेगी। युवाओं की टोलियां, उत्साह से भरी भीड़ और मटकी तक पहुंचने की जद्दोजहद, यह नजारा हर साल लोगों को अपनी ओर खींचता है। इसके साथ ही भजन संध्या और रासलीला के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति का रंग भी मंच पर उतरेगा। यानी मोरहाबादी में इस बार भक्ति भी होगी, मस्ती भी और संस्कृति की खुशबू भी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति का प्रयास है कि जन्माष्टमी के मौके पर रांचीवासियों को ऐसा आयोजन मिले, जिसमें धार्मिक आस्था के साथ शहर की सांस्कृतिक जीवंतता भी नजर आये। CM हेमंत सोरेन से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता और डॉ. कुमार राजा, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता और संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रांची में दही-हांडी से रासलीला तक मचेगी धूम…

रांची में दही-हांडी से रासलीला तक मचेगी धूम…

इसे भी पढ़ें :

इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, सप्ताह के शुरू में मिलेगी गुड न्यूज…

Kohramlive : सितंबर का पहला सप्ताह कई राशियों के...

‘सॉरी’ कहना आसान, माफी मांगना मुश्किल… जानें क्यों

Kohramlive : ‘सॉरी’ कहना इतना आसान, लेकिन ‘मुझे माफ...

नेपाल में 800 मीटर ग्लेशियर टूटने का खौफनाक VIDEO वायरल…

Kohramlive : पहाड़ शांत था, बर्फ अपनी जगह जमी...

रांची में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर देर रात बवाल…

Ranchi : राजधानी रांची में लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ाटोली...

रांची में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 8 पॉजिटिव…

Ranchi : राजधानी रांची में स्वाइन फ्लू के मामलों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: