spot_img
spot_img
spot_img

दोस्‍त ही निकला एक करोड़ लूटकांड का मास्‍टर माइंड, 5 धराये, सुनिये, क्‍या बोल रहे #SSP (VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : 12 अप्रैल को राजधानी के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र से हुई एक करोड़ रुपये लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया। पुलिस ने लूटकांड के मास्‍टर माइंड समेत 5 को धर दबोचा। अपराधियों के पास से पुलिस ने लूट के 73.59 लाख रुपये, लूटकांड में प्रयुक्‍त गाड़ी समेत कई अन्य सामान बरामद कर लिया है।

मामले में पुलिस ने शुक्रवार को ही अपराधियों को धर-दबोचा था। जानकारी मिली थी कि लूट के 90 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। मगर शनिवार को रांची पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लूटे गए रुपये में से पुलिस ने 73.59 लाख बरामद कर लिया है। मामले का खुलासा करने के लिए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने हटिया एएसपी के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन किया था। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए लूटकांड के मास्टर माइंड अनमोल सिंघानिया सहित पांच को धर दबोचा। वहीं कांड में शामिल एक अन्‍य आरोपी अब भी फरार है। एसएसपी ने बताया कि मामले का अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में अनमोल सिंघानिया, मनोज भगत, नजमी हसन, वसीम अहमद और जसीम अहमद शामिल है। इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी जिसका नाम राजा है वो फरार है। उसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है। लूटकांड को कारोबारी शुभम अग्रवाल के दोस्त अनमोल सिंघानिया ने ही अंजाम दिया था।

यहां याद दिला दें कि सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे हथियार के बल पर अपराधियों ने शुभम अग्रवाल से करीब एक करोड़ रुपए लूट लिया था और फरार हो गए थे। जानकारी मिलते ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई थी। मौके पर सिटी एसपी, हटिया एएसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे थे। पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ में जुटी थी। 4 दिन की कड़ी मशक्‍कत और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने लूटकांड के 5 आरोपियों को धर दबोचा।

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड में सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास व्यापारी शुभम अग्रवाल अपने साथियों के साथ कार में करीब एक करोड़ रुपए लेकर महाजन के पास जमा कराने जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने ओबरिया रोड पर कार को ओवरटेक कर रोका और फिर रिवॉल्वर की नोक पर सभी को कार से उतारकर रुपयों से भरा बैग लेकर आराम से फरार हो गए थे। व्यापारी शुभम अग्रवाल ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...