UP : उस रात खा-पीकर बीवी सोने चली गई। गहरी नींद में उसने सपना देखा, सपने में उसका पति उसकी मां का चाकू से गला काट रहा था। भयावह सपना टूटते ही वह उठ कर बैठ गई। उसका पति पास में ही सो रहा था। उसने चुपके से पति के तकिये के नीचे झांकी, वहां एक चाकू मिला। बीवी पूरी तरह से डर गई और बिना कुछ जाने समझे पुलिस को फोन कर बुला ली। पुलिस को बीवी ने बताया कि उसका पति उसकी मां की हत्या करने की नियत से तकिये के नीचे चाकू छुपा रखा है। जांच से खुलासा हुआ कि बीवी ने यह सबकुछ सपने में देखा। उसकी मां उससे कोसों दूर रहती है। तकिये के नीचे चाकू रखने के सवाल पर जब उसके पति से पूछा गया तो उसने कहा कि उसे हर रोज बुरा सपना आ रहा था। सपने में वो देखा करता था कि उसकी पत्नी किसी गैर मर्द के साथ संबंध बनाते रहती थी। पति ने पुलिस को बताया कि एक तांत्रिक की सलाह पर उसने तकिए के नीचे लोहे का चाकू रखकर सोना शुरू किया था, ताकि बुरा सपना नहीं आये। पुलिस दोनों पति-पत्नी की बातें सुन पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है, फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है। यह मामला नोएडा थाना फेज दो से उछलकर सामने आया है।
इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटे में खतरनाक होगा तूफान बिपरजॉय, यहां भारी बारिश का अलर्ट
इसे भी पढ़ें : BCCL के इंजीनियर के परिवार को फॉर्चूनर ने कुचल डाला… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने CM को किया ईमेल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : भोरे- भोर डैम में डूबे तीन बच्चे, मची चीख-पुकार… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बंद होंगे यह 25 प्राइवेट स्कूल… देखें लिस्ट












