Hazaribagh(Sunil Sahu) : अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की ठगी और खतरनाक डंकी रूट से मानव तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हजारीबाग पुलिस ने खुलासा किया है। गैंग में शामिल लोग अवैध तरीके से लोगों को अमेरिका भेजने का गोरखधंधा कर रहा था। गिरोह के किंगपिन उदय कुमार कुशवाहा को अरेस्ट कर लिया गया। वह मूल रूप से हजारीबाग के टाटीझरिया का रहने वाला है। अमेरिका का नागरिक और ओवरसीज सिटीजन कार्ड का धारक गुजरे 45 साल से अमेरिका में रहकर व्यापार कर रहा था। अब तक 12 से ज्यादा लोगों को डंकी रूट से अमेरिका भेज चुका था। पीड़ित सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि दिल्ली से फ्लाइट से ब्राजील फिर चोरी-छिपे पेरू, कोलंबिया, पनामा, ग्वाटेमाला और फिर बॉर्डर क्रॉस कर अमेरिका भेजा जाता था। सोनू 50 दिन तक माफिया के कब्जे में रहा। छोड़ने के बदले 45 लाख की फिरौती मांगी गई। पैसा देने के बाद भी बॉर्डर पर पकड़ा गया, 4 महीने डिटेंशन सेंटर में रहा। इसके बाद उसे भारत भेजा गया। भारत लौटकर सोनू ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में पूरा नेटवर्क उजागर हुआ। हजारीबाग के SP अंजनी अंजन क्या बोले, देखें वीडियो…
अमेरिका भेजने के नाम पर फ्रॉड, क्या बोले SP… देखें वीडियो
Date:

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…
Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...
झारखंड में इंटर पास युवाओं के लिये बेहतरीन मौका, ऐसे हासिल करें सरकारी नौकरी…
Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी पाने की चाहत...
सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…
Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…
UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने दिया इस्तीफा
UP : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के...







