spot_img

Fraud : नप अध्यक्ष के पति ने छह लाख कर्ज लेकर नहीं लौटाया, गए जेल

Date:

spot_img
spot_img
  • गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष के पति और व्यवसायी संतोष केशरी गिरफ्तार
  • भाजपा के नेता भी हैं, गढ़वा थाने में दर्ज है प्राथमिकी

गढ़वा : Fraud के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छह लाख का कर्ज नहीं लौटाना, फिर चेक बाउंस की जालसाजी करना गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष पिंकी केशरी के पति संतोष केशरी को भारी पड़ा। पुलिस ने 15 अक्टूबर को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। उनपर गढ़वा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज थी और मामले में वे वारंटी भी थे।  संतोष केशरी शहर के व्यवसायी भी हैं।

चेक बाउंस का लगा है आरोप

इस संबंध में गढ़वा के थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि संतोष केशरी गढ़वा के व्यवसायी पंचम सोनी के पिता नंदू प्रसाद से कर्ज लिया था। यह कर्ज नगद 5 लाख 90 हजार का था। मगर पैसा नहीं लौटाये। बाद में 5 लाख 90 हजार  का एक चेक (चेक संख्या -128865) 30 सितंबर 2018 के द्वारा वापस किया गया था, जो बैंक में खाते में राशि के अभाव में बाउंस हो गया। तब पंचम सोनी ने इस Fraud पर गढ़वा थाना में कांड संख्या 158/2019 के अंतर्गत संतोष केशरी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी।

इसे भी पढ़ें : Lalu का बड़ा बेटा तेजप्रताप छोटा बेटा तेजस्‍वी से एक साल छोटा, जानिये कैसे ?

गैर जमानती वारंट जारी किया गया था

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि संतोष केशरी के कोर्ट में हाजिर नहीं होने रहे थे। इस कारण उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट निर्गत किया था। वारंट के आलोक में संतोष केशरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस तमाम पुराने मामले में वारंटियों की गिरफ्तारी कर रही है। उसी क्रम में संतोष केशरी की भी गिरफ्तारी हुई है।

इसे भी पढ़ें : ड्यूटी करते देवघर के BSF जवान की मौत, नम आंखों से…

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, चमक सकती है इन 3 राशियों की किस्मत…

Kohramlive : सितंबर का दूसरा हफ्ता कुछ राशि वालों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, चमक सकती है इन 3 राशियों की किस्मत…

Kohramlive : सितंबर का दूसरा हफ्ता कुछ राशि वालों...