KohramLive : फ्रांस की राजधानी पैरिस में 17 साल के एक युवक नाइल को ट्रैफिक पुलिस द्वारा गोली मारे जाने के बाद देश में हिंसा भड़क उठी। हालत इतनी बिगड़ गई है कि गुजरे 4 दिनों से इमैनुएल मैक्रॉन 2 बार आपातकालीन बैठक बुला चुके है, वहीं गृह मंत्री जेरार्ड दार्मैनिन ने कहा, ‘अधिकारियों को दंगे को रोकने, गिरफ्तारियां करने और गणतांत्रिक व्यवस्था बहाल करने की शक्तियां दी गईं हैं।’ आपातकाल की भी नौबत से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पेरिस के उपनगर नानतेरे में बीते मंगलवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने के इल्जाम में 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने किशोर नाइल को गोली मार दी। गोली उसके सीने में मारी गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद फ्रांस के कई शहर जल रहे है। हिंसा बेकाबू हो गई है। हालात इतने खराब हो गए है कि 40 हजार से ज्यादा सुरक्षाबलों को सड़कों पर उतारा गया है। करीब 1,319 दंगाइयों को गिरफ्तार कर किया गया है। 200 से ज्यादा पुलिस चोटिल हुई है। मारा गया नाइल अल्जीरियाई और मोरक्कन मूल के फ्रांसीसी नागरिक थे।
इसे भी पढ़ें : हूल दिवस पर याद किये गये वीर सिदो-कान्हू, सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें : नहाने गये तीन दोस्तों में से दो के साथ क्या हो गया… जानें
इसे भी पढ़ें : फिर रोकी गई केदारनाथ यात्रा, यहां IMD ने दिया अल्टीमेटम…
इसे भी पढ़ें : 9 बसों को फूंक रांची को हिलाने वाला निकला नाबालिग… देखें
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देते ही चल बसी मां, सहिया पर लगा बड़ा इल्जाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “ससुराल में कोई गोड़ पकड़ा, कोई हाथ और ठोहरा के पिला दिया”… देखें क्या






