Hazaribagh(Sunil Sahu) : सरहुल महोत्सव की उमंग में चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने मंगलवार को बिरहोर समुदाय की महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत आयोजित साड़ी वितरण कार्यक्रम में जब इन मेहनतकश महिलाओं के हाथों में नई साड़ियां आईं, तो उनकी आंखों में कृतज्ञता की चमक साफ नजर आई। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख नवीन कुमार गुप्ता, अपर महाप्रबंधक डिस्पैच पवन रावत, माइनिंग प्रमुख पवन खांडवे, CSR प्रमुख नीलमधाब स्वाइन समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुये। उनकी मौजूदगी ने इस आयोजन को और खास बना दिया।
“हमारे लिये यह सिर्फ एक साड़ी नहीं, बल्कि सम्मान और अपनापन है,” एक बुजुर्ग महिला ने नम आंखों से कहा। बिरहोर समाज की इन महिलाओं ने आयोजकों को आशीर्वाद देते हुये कहा कि यह दिन उनके लिये यादगार रहेगा। यह कार्यक्रम सिर्फ वस्त्र वितरण तक सीमित नहीं था, बल्कि एक संदेश भी था कि समाज के हर तबके का सम्मान और खुशहाली जरूरी है। परियोजना के इस नेक कदम ने यह साबित कर दिया कि जब कॉर्पोरेट और समुदाय एक साथ आते हैं, तो खुशियां दहलीज तक पहुंच ही जाती हैं।












