spot_img

चार राशन डीलरों पर गिरी गाज… जानें कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू में चार राशन डीलरों का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। इनके खिलाफ कम अनाज देने, अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने और तय मानक के अनुसार राशन नहीं देने की शिकायत की गई थी। डीसी शशि रंजन के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु ने राशन डीलरों के खिलाफ मिले शिकायतों की जांच की। जांच में इल्जाम सही पाये गये। जिसके बाद 4 डीलरों का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया। डीसी ने जिले के अन्य डीलरों को नियमानुसार राशन वितरण करने का निर्देश दिया है। वहीं, कड़ी चेतावनी दी कि गलत करने पर उन्हें भी बख्शा नहीं जायेगा।

डीएसओ ने बताया कि नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के पूर्णाडीह के जन वितरण प्रणाली विक्रेता अनिल कुमार सिंह के विरुद्ध अगस्त व सितंबर माह का राशन वितरण नहीं किये जाने की शिकायत थी। पांकी के नौडीहा-2 पंचायत के गायत्री आजीविका सखी मंडल के विक्रेता के विरुद्ध निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में खाद्यान्न वितरण करने व सोना-सोबरन-धोती-साड़ी योजना के तहत निर्धारित मूल्य से अधिक राशि की वसूली किये जाने की शिकायत थी। इसी तरह तरहसी के उदयपुरा-1 के राशन डीलर जीवनंदन यादव के विरुद्ध सितंबर माह का राशन वितरण नहीं किए जाने के संबंध में शिकायत थी। इसके अलावा प्रखंड के गुरहा के राशन डीलर के विरुद्ध भी शिकायतें थी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सभी शिकायतों की स्थानीय प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से जांच कराने के पश्चात यह कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें : छात्रा को पहुंचाता था कॉलेज, फिर कर गया भयानक कांड… जानें

इसे भी पढ़ें : बोल बम नगरी पहुंचीं गवर्नर की पत्नी, ऐसे हुआ स्वागत…

इसे भी पढ़ें : बिना चीर-फाड़ के खतरनाक जगह फंसा सिक्का यूं निकाल गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...