Ranchi : राजधानी रांची से सटे नामकुम में विनंदनी अपार्टमेंट में एक ही रात चार बंद फ्लैट में चोरी की भीषण वारदात को अंजाम दिया गया। यह अपार्टमेंट जैक ऑफिस के करीब है। अपार्टमेंट में लगे CCTV में अज्ञात चार चोर कैद हो चुके हैं। इस अपार्टमेंट में कुल 90 फ्लैट हैं। इसमें ब्लॉक D में रहनेवाले रामाशंकर एवं विकास एवं ब्लॉक C में रहनेवाले एनके राय एवं ईके सुजाता दास के बंद घरों में सेंधमारी की गई। इन घरों से सोने-चांदी के गहने-जेवरात एवं कीमती सामान चुरा ले गये। अपार्टमेंट के गार्ड पंचानन महतो ने बताया कि वो बीती रात 2 बजे तक जागा हुआ था, इसके बाद वह अपार्टमेंट के ही एक कमरे में सोने चला गया था। भोर में 4.30 बजे जागा तो अपार्टमेंट के मुख्य गेट को खोला। बहुत देर तक लोगों को पता ही नहीं चल पाया कि अपार्टमेंट में चोरी हुई है। जिन फ्लैटों में चोरी हुई थी, उस फ्लैट के बगल में रहनेवालों ने देखा कि फ्लैट में लगे ताले टूटे पड़े हैं। बंद पड़े फ्लैट की जांच की गई तो खुलासा हुआ कि चार बंद फ्लैट में चोरी हो गई है। आशंका जताई गई है कि चोर अपार्टमेंट के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे थे। वहां रहनेवाले लोग इस बात को लेकर हैरान है कि आखिर चोरों को यह कैसे पता चला कि कौन-कौन से फ्लैट बंद है। इस वारदात के बाद से वहां रहनेवाले लोगों में डर-भय है। लोगों को शक है कि कोई करीबी ही चोरों को गेम दिया होगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें :अनंत-राधिका की शादी… देखें LIVE
इसे भी पढ़ें :यह होंगे झारखंड के अगले चीफ जस्टिस…
इसे भी पढ़ें :19 IAS अधिकारी इधर से उधर, कौन कहां गया… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी 2 बसें गिरी नदी में, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले तीन दिन…
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल को मिली बेल
इसे भी पढ़ें :रक्षा मंत्री हॉस्पिटल में एडमिट…
इसे भी पढ़ें :रांची रेलवे स्टेशन पर हो जायें अलर्ट, वरना…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन के उजाले में महिला के साथ हो गया कांड…








