हजारिबाग : गुरुवार को हजारिबाग के बड़ा झील में एक व्यक्ति डूब गया था। डूबने के बाद गोताखोर और NDRF की टीम डूबे व्यक्ति की खोज में लगी थी। टीम 4 दिन से डूबे व्यक्ति की तलाश में जुटी थी। लेकिन व्यक्ति का कुछ पता नहीं लग पाया। सोमवार की सुबह अचानक शव खुद ही झील के पानी में ऊपर आ गया तब जाकर उसे बाहर निकाला गया। मरने वाले की पहचान दिलीप मलिक के रुप में की गई। दिलीप अपने परिवार के साथ बड़ा झील के किनारे रहता था।
जानकारी के मुताबिक,11 मार्च की दोपहर को दिलीप नहाने के लिए बड़ा झील में गया था। तैरते-तैरते वो काफी दूर चला गया और अचानक डूब गया। दिलीप को डूबते हुए उसके साले कृष्णा ने देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच गई और आसपास के गोताखोर को बुलाया गया। 3 घंटे से लगातार शव ढूंढ़ा गया लेकिन शव नहीं मिलने पर NDRF की टीम को सूचना दी गई है।
टीम शुक्रवार को हजारीबाग पहुंची और दिलीप की तलाश में जुट गई। पर उसे भी सफलता नहीं मिली। झील के पानी को लगातार वाइब्रेट किया गया ताकि शव पानी के ऊपर आ जाए लेकिन रविवार तक ऐसा मुमकिन नहीं हो सका। इसके अगले दिन सोमवार को शव पानी के ऊपर आया तो उसे बाहर निकाला गया।
इसे भी पढ़ें : शोपियां में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, टॉप कमांडर सज्जाद अफगानी सहित एक आतंकी ढेर
इसे भी पढ़ें : राजेश कुमार बने RMC के नये अपर नगर आयुक्त






