Khunti : खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र में पहाड़ी रास्ते में छुपा कर प्लांट किये गये तीन शक्तिशाली आइआइडी केन बम मिले। पुलिस का दावा है कि यह तीनों शक्तिशाली बम सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से रखे गये थे। एक-एक बम 10-10 किलो के है। बरामद तीनों बमों को डिफ्यूज कर दिया गया। खूंटी के एएसपी(अभियान) रमेश कुमार के नेतृत्व में इलाके में माओवादियों और उग्रवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एएसपी के अनुसार अभियान के दौरान अड़की के तोतकोरा गांव के नजदीक पहाड़ी रास्ते में प्लांट कर रखे गये बमों के बारे में पता चला। बम के नजदीक कोडेक्स वायर, अमोनियम नाइट्रेट, लोहे के रॉड, वैसलीन, सिरिंज, कैंडल सहित अन्य कई सामान भी मिलें। इसके बाद बम निरोधक दस्ता की मदद से बम को डिफ्यूज कराया गया। इस अभियान में खूंटी व चाईबासा जिले के सुरक्षाबलों, कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ के 22 और 193 बटालियन के अधिकारी व जवान शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : प्रोग्राम देख लौट रही छात्रा की लूट ली आबरू… देखें
इसे भी पढ़ें : स्टोन क्रशर लूटकांड का खुलासा, सुनें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें : 500 रुपये में LPG सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली फ्री… जानिए कब और कहां
इसे भी पढ़ें : देखते ही देखते 30 दुकानें हो गई स्वाहा… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : साल के आखिरी चंद्रग्रहण पर बचना होगा इस राशि वाले को
इसे भी पढ़ें : छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो














