📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Kohramlive : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एक सप्ताह में दो बार बेहोश होने के बाद नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, 10 जनवरी को वह वॉशरूम में दो बार बेहोश हो गये थे। सोमवार को नियमित जांच के लिए एम्स पहुंचे धनखड़ को डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुये भर्ती करने की सलाह दी।
एम्स में उनके एमआरआई समेत अन्य चिकित्सकीय जांच की जा रही है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले भी उपराष्ट्रपति रहते हुये सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान उन्हें कई बार अचानक अस्वस्थ होने की शिकायत हो चुकी है। गौरतलब है कि 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुये उन्होंने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था।




